लो फिर आया राखी का त्यौहार
सज गया राखियों का हॉट-बाजार !
सुंदर -सुंदर, रंग- बिरंगी ,नीली ,पीली सुनहरी
सुंदर -सुंदर, रंग- बिरंगी ,नीली ,पीली सुनहरी
भाई के हाथ पर बँधने को राखी है तैयार !
सजी -सवँरी ,रंग- बिरंगी पोशाकों में
बहने भाई के घर जाने को भी तैयार !
बहने भाई के घर जाने को भी तैयार !
धागे ये प्यार के- बने हैं प्यार से
बांधे जाते हैं प्यार से -प्यार के बंधन में !
दुआं है मेरी सभी भाइयों के लिए
प्यार का ये अटूट बंधन सदा मजबूत होता रहे
भाई -बहन का पवित्र रिश्ता यूं ही बस चलता रहे !!!
''राखी की बधाई और शुभकामनायेँ ''

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें