ख़ुशी

ख़ुशी

शनिवार, 9 अगस्त 2014

राखी


लो फिर आया राखी का त्यौहार
    सज गया राखियों  का हॉट-बाजार !

सुंदर -सुंदर, रंग- बिरंगी ,नीली ,पीली  सुनहरी 
         भाई के हाथ पर  बँधने को राखी है तैयार !

सजी -सवँरी ,रंग- बिरंगी पोशाकों में
         बहने  भाई के घर जाने को भी तैयार !

धागे ये प्यार के- बने हैं प्यार से
बांधे जाते हैं प्यार से -प्यार के बंधन में !
 
दुआं है मेरी सभी भाइयों के लिए
प्यार का ये अटूट बंधन सदा मजबूत होता रहे
भाई -बहन का पवित्र रिश्ता यूं  ही बस चलता रहे !!!


''राखी की बधाई  और शुभकामनायेँ ''

गुरुवार, 7 अगस्त 2014

मन के रिश्ते.

मन से मन के होते हैं कुछ रिश्ते,
सच्चाइयों की गहराइयों तक होते हैं कुछ रिश्ते.
मगर,
सच्चाई की जिसको समझ नहीं,
गहराई तक जिसकी पहुँच नहीं,
जाने क्या वो , वो क्या समझें,
मन से मन के ये रिश्ते.

सोमवार, 4 अगस्त 2014

बारिश की बूंदे



बारिश  की बूंदे झूम -झूम के बरस रही हैं
 मिज़ाज़ आसमाँ  का बदला
रुत ने भी रुख बदला  
 नई फ़िजा है आई,
 धरती फिर से महकी -सजी- सवँरी है !

 बारिश  की बूंदे तन -  मन  को भी भिगोने लगी 
मन मचलने लगा है--- भीगने को

आस बढ़ने लगी  है
प्यास  बढ़ने लगी  है --पिया मिलन को

पर  ये   क्या -----

गिरती हुई बूंदों पर नज़र डाली 
.ये बूंदे तो आंसू  हैं ,बरसते मोती 
--------मूल्य है इनका बेहपनाह
दिल घबरा सा गया  
मौसम के बहाने 
दिल में बिजली दौड़ी थी 

पर यह आंसू तन - मन  को  भिगो गए !!!