ख़ुशी

ख़ुशी

शुक्रवार, 20 जुलाई 2018

रिश्ते

✍️मुझे कई फूलों के नाम नहीं पता ..पर उनकी खूबसूरती और खुशबू के बारे में जानती हूं  .. मोगरा,अमलतास,गुलमोहर ये नाम हैंबाद में पर पहचान बहुत पहले से है।
शायद ऐसे ही नामी बेनामी लोग नाम वाले रिश्तों का भी मेरे आस-पास एक दायरा है जिसकी खुशबू व खूबसूरती मुझे महका रही है।
..(पर  हमे दायरे में रहना गंवारा ही नहीं)
 रिश्ते खूबसूरत होते हैं ..अजनबियों से ये रिश्ते मुझे अजीज लगते हैं।

गुरुवार, 19 जुलाई 2018

जीवन

✍️ये जीवन.... एक शतरंज की बाजी
कभी शह और कभी मात  है!
 मतखोलना..जिंदगी की...पुरानी किताब को...
जो था..वो मैं रहा नहीं...
जो हूँ....वो किसी को पता नहीं..

गुरुवार, 26 अप्रैल 2018

शब्द

काग़ज कलम  साथ तो ले कर चले थे हम। 
कभी कह न पाए तो कभी  लिख न पाये हम
गहरा नाता है काग़ज कलम और हमारा।

शुक्रवार, 9 दिसंबर 2016

अनकहे एहसास : मौसम

अनकहे एहसास : मौसम

मौसम

📝वक्त बदल रहा है हम भी बदल रहे है
बड़े शहरों के कमरों में मौसम भी बदल रहे हैं ...
न सेंकती धूप... न मदमस्त बादल.... न भीगी बरसात
न मीठी हवा का झोंका...
न लू की तपिश.....
न सुड़कती चाय न पकौड़ी
 न चूल्हे की सोंधी रोटियां ....
जीना सीख रहे हैं.....
 पर हम भी शहर वाले हो रहे हैं!
#मनकीबात

सोमवार, 29 अगस्त 2016

मां

📝हर औरत के पल्लू की  गाँठ---- मां और मायका
न तो ये निकलती है और न ही कभी ढीली पड़ती है
कड़ी धूप में ठंडी छाँव है माँ ---

बुधवार, 17 अगस्त 2016

चश्मा

📝अपने-अपने चश्मे पहन रखे हैं ---
 अपने-अपने नजरिये से हम सब देखते हैं --
---अपना-अपना सच !
साझां करें..... चश्मा......
तब शायद साफ दिखाई दे-एक-दूसरे का नजरिया
   और दिखे सच!
#मनकीबात