ख़ुशी

ख़ुशी

शुक्रवार, 25 जुलाई 2014

जिन्दगी की खूबसूरती

जिन्दगी की असली खूबसूरती ये नहीं है कि आप कितने खुश है, जिन्दगी की असली खूबसूरती तो ये है कि आपसे कितने खुश  है !अपनों से छोटी छोटी बातों पर नाराज़ ना होकर, बड़ा दिल रख कर मुस्करा कर उन्हें अपना लेना चाहिए क्योंकि :
"रोने से आंसू भी पराये हो जाते है और मुस्कराने से पराये भी अपने हो जाते है"

गुरुवार, 24 जुलाई 2014

मुस्कराहट

हर मुस्कराहट  मुस्कान नहीं होती है - दोस्त और दुश्मन की पहचान आसान नहीं होती है
आंसू ग़म के हो या ख़ुशी के
इनकी पहचान आसान नहीं होती है 

ख़ुशी

ख़ुशी क्या है ,
-काम करने की ख़ुशी
- काम करने  से मिली ख़ुशी 
-काम के लिए ख़ुशी
समझ  नहीं आता  कैसी  ख़ुशी चाहिए 

मंगलवार, 3 जून 2014

याद

!!!!यादों को समेटा ::::::कविता बन गई
ज़िन्दगी को समेटना शुरू किया::::::: कहानी बन गई!!!!

नया अध्याय

जीवन का नया अध्याय शुरु  होने जा रहा है ! मन अति प्रफुलित हो रहा है  पर डर  और घबराहट  भी हो रही   है 

गुरुवार, 15 मई 2014

mom's day

आज का दिन बहुत बढ़िया रहा !मैंने ब्लॉग लिखना शुरु किया ,mom  की fav 'मेरी ',बनाई , brownies  बनानी सीखी !

पल

 पल ठहरते नहीं ....
बीत जाते हैं,हाँ अपनी पसंद और सुविधानुसार उन्हें ठहरा हुआ मान लेते हैं